Non ti piace? Non importa! Puoi restituire gli articoli fino a 30 giorni
Non puoi sbagliarti con un buono regalo. Con il buono regalo, il destinatario può scegliere qualsiasi prodotto della nostra offerta.
Fino a 30 giorni per il reso
मोहनकृष्ण बोहरा
जन्म: 27 जुलाई 1939, जोधपुर (राजस्थान)। शिक्षा: एम.ए. हिन्दी एवं अंग्रेजी, एस. एम. के. कॉलेज, जोधपुर ।
सेवाकालः 1962 से 1997 तक राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग में कार्यरत । राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर एवं सिरोही में प्राध्यापक एवं स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष पद पर कार्य। राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स, जयपुर, सांभर और बाँदी कुई स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्य । श्री कल्याण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीकर एवं चिमनपुरा ( शाहपुरा) में प्राचार्य। राजस्थान कॉलेज, शिक्षा विभाग, जयपुर में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त ।
प्रकाशनः शिलीमुख (मोनोग्राफ, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर) । तसलीमा के हक में (नेशनल पब्लिशिंग हाऊस, जयपुर)। आलोचना के पूर्व आयाम (नेशनल पब्लिशिंग हाऊस, जयपुर)। एलियट और हिन्दी साहित्य चिंतन ( वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली ) । समकालीन उपन्यासः पाठ और पुनः पाठ (साहित्य भंडार, इलाहाबाद)। समकालीन आलोचना के अन्तर्विरोध (नई किताब प्रकाशन, नई दिल्ली) । समकालीन कहानी का नया वितान (कौटिल्य बुक्स, दिल्ली)। रचनाकार का संकट (कौटिल्य बुक्स, दिल्ली) ।
पूर्वग्रह, दस्तावेज, रंग प्रसंग, समकालीन भारतीय साहित्य, मधुमती, पुस्तक वार्ता, समास, संगना, हंस, रंगायन, बनास जन आदि पत्रिकाओं में आलोचनात्मक निबंध। 'जनसत्ता' में समीक्षात्मक लेखन। सम्पूर्ण अवदान पर लघु पत्रिका 'चौपाल' द्वारा विशेषांक प्रकाशित। बिहारी पुरस्कार, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के 'देवराज उपाध्याय आलोचना पुरस्कार' से सम्मानित । सम्प्रतिः 'कथेतर गद्य विधााएँ' पुस्तक पर कार्यरत । सम्पर्क: मंजिल, रघुनाथपुरा, सिवांचीगेट, जोधपुर (राजस्थान) 342001, फोन नं: 0291 2618276.09413341441
Ciao! Sono Libroamiko, il tuo consulente di libri.
Come posso aiutarti?